दिल्ली में बड़ा धमाका! लाल किले के पास विस्फोट, 9 की मौत — 4 संदिग्ध हिरासत में | Red Fort Blast News

दिल्ली में बड़ा धमाका! लाल किले के पास विस्फोट, 9 की मौत — 4 संदिग्ध हिरासत में | Red Fort Blast News

Red Fort Blast News : सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास एक i20 कार में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ जल गईं और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर उमर मोहम्मद का नाम सामने आया

सूत्रों का कहना है कि कार में डॉ. उमर मोहम्मद सवार था। शक जताया जा रहा है कि ये वही आतंकी है जिसका संबंध हाल ही में पकड़े गए फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से है।

धमाके से पहले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें मास्क पहने एक शख्स कार के पास दिख रहा है — माना जा रहा है कि वही उमर मोहम्मद है।

 फिदायीन हमले की आशंका

जांच एजेंसियों के मुताबिक कार करीब तीन घंटे तक पार्किंग में खड़ी रही, और जब भीड़ बढ़ी तो उसे बाहर निकाला गया। इसमें सिर्फ एक ही सवार था — जिससे फिदायीन हमले की आशंका और गहरा गई है।

 दिल्ली में रातभर चला सर्च ऑपरेशन

धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने दरियागंज से लेकर पहाड़गंज तक रातभर छापेमारी की। होटलों के रजिस्टर खंगाले गए और संदिग्धों की तलाश की गई।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।

 जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने UAPA, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
NSG, FSL और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। कार से कुछ बॉडी पार्ट्स भी बरामद हुए हैं जिन्हें फॉरेंसिक टीम इकट्ठा कर रही है।

 अमित शाह ने लिया हालात का जायज़ा

गृह मंत्री अमित शाह खुद LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।
उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर घटना है। सभी संभावनाओं की जांच होगी, और हर सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।”
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच के आदेश भी दिए हैं।

पूरे देश में हाई अलर्ट

धमाके के बाद दिल्ली से लेकर यूपी तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है
लखनऊ विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

  • दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010, 011-22910011

  • LNJP अस्पताल: 011-23233400

  • आपातकालीन नंबर: 011-23239249

  • एम्स ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405

चश्मदीदों ने बताया – “जैसे भूकंप आ गया हो”

चांदनी चौक और शीशगंज गुरुद्वारे तक ब्लास्ट के झटके महसूस किए गए।
दुकानदारों ने बताया, “ऐसा लगा जैसे जमीन हिल गई हो। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।”


फिलहाल जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस और एनआईए हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

read  more – The Girlfriend (2025): रश्मिका मंदाना की पहली सोलो लीड फिल्म – जानिए रिलीज डेट, स्टार कास्ट, और समीक्षा”

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *